संत समागम

थरवई सामूहिक हत्याकांड की जांच हो- किशोर

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । कांग्रेस राज्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने जनपद के थरवई इलाके के खेवराज पुर गांव के राजकुमार यादव सहित परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या पर गहरा शोक प्रकट करते इसे विचलित करने वाली घटना बताया है । उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि सामूहिक हत्याकांड से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं । मांग की अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हो तथा हत्याकांड में मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा के अतिरिक्त घायलों का समुचित उपचार हो । मालूम हो कि विगत 6 माह में प्रयागराज में सामूहिक हत्याओं की यह तीसरी बड़ी घटना है ।

Related Articles

Back to top button