रामलीला महासंघ ने शोक सभा कर श्रधांजलि अर्पित किया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रामलीला कमेटी महासंघ की एक शोक सभा महासंघ के अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता तथा महामंत्री राजेन्द्र पालीवाल के संचालन में महासंघ के कार्यालय बड़ी कोठी दारा गंज में सम्पन्न हुई।
शोक सभा के माध्यम से रामलीला कमेटी कटरा के पूर्व महामंत्री एवम वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल अग्रवाल के अचानक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। महासंघ के अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे ने सपने सन्देश में कहा कि मोहनलाल अग्रवाल अपने महामंत्री काल मे कटरा रामलीला कमेटी के लिए आधार स्तम्भ तैयार करने के साथ ही शहर की अन्य रामलीला कमेटियों से परस्पर मधुर सम्बन्ध स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही कारण है कि प्रयागराज का रामलीला जगत श्री अग्रवाल को सदैव याद रखेगा। अंत मे वरिष्ठ पार्षद कुसुम लता गुप्ता के पति की असामयिक मृत्यु पर सामूहिक श्रधांजलि व्यक्त की गई। तथा मौन रख कर मृतक दोनों विभूतियों को परम् शांति की प्रार्थना की गई।
इस शोक सभा मे श्री लालता प्रसाद पांडेय , मधु चकहा , कुल्लू यादव , जितेन्द्र गौड़ , स्याम सूरत पांडेय , संजीव कुमार बाजपेयी सुधीर द्विवेदी , नागेंद्र सिंह , नयन कुशवाहा , राकेश जायसवाल आर एल डी दुबे , शिवेंद्र मिश्र विजय कुमार अग्रवाल , तीर्थराज पांडेय , रवि वर्मा , आशीष वाजपेयी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

