देश

देवराजी प्रेमचंद पब्लिक स्कूल में पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश

दसवीं स्थापना दिवस के अवसर पर आईटी लैब का किया उद्घाटन

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। हंडिया तहसील के अंतर्गत धनु पुर के देवा ग्राम सभा में स्थित देवराजी प्रेमचंद पब्लिक स्कूल शिक्षा की अलख ज्योति जला रहा है । जिससे क्षेत्र के बच्चों का विकास हो रहा है और स्वयं ही माता-पिता भी शिक्षा के महत्व को समझ रहे हैं। यह बातें अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश जी ने देवराजी प्रेमचंद पब्लिक स्कूल के दसवीं स्थापना दिवस के अवसर पर आईटी लैब का भी उद्घाटन किए अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश एवं दूरदर्शन के निर्देशक हर्षित कुमार एवं एमएनआईटी के निदेशक प्रोफ़ेसर आर एस वर्मा ने किऐ और अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में विद्यालय खोलना एक अहम बात है और ऐसी व्यवस्था देना गांव में जिससे कि बच्चों का विकास हो सके बच्चे आगे बढ़ सके बच्चों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान हो ऐसा कार्य विद्यालय कर रहा है जोकि सराहनीय है यहां के समस्त स्टाफ प्रधानाचार्य यहां के ट्रस्टी सभी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। इस अवसर पर एमएनएनआईटी के निदेशक प्रोफेसर आर एस वर्मा ने भी विद्यालय की प्रशंसा की और विद्यालय के कार्यों की सराहना की तथा कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी संस्थाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। वरिष्ठ साहित्यकार एवं उद्घोषक संजय पुरुषार्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा देना पुनीत कार्य है और शिक्षा के माध्यम से ही देश समाज का विकास हो सकता है ऐसा कार्य करने वाली संस्था को मैं बधाई देता हूं। इसके पूर्व आए हुए अतिथियों का स्वागत ट्रस्टी अंशुल पांडे ने शाल ओढ़ाकर के सभी लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव ने भी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यालय के विकास में तत्व पर इसी तरह से कार्य करते रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुलदीप खरे उप प्रधानाचार्य भूषण यादव अरविंद यादव अमरनाथ यादव राज पांडे एवं अल्पना अर्चना प्रियंका अनूप मिश्रा पप्पू पांडे राज पांडे संजय पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button