देश

अखिल भारतीय हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति की ओर से 103वीं जयंती मनाई गई

वक्ताओं ने बहुगुणा के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डाला

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा की 103वीं जयंती सोमवार को बहुगुणा प्रतिमा स्थल पर अखिल भारतीय हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति की ओर से मनाई गई। मूर्ति स्थल पर सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन के बाद पुत्र शेखर बहुगुणा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी एवं पूर्व विधायक आनन्द कुमार पांडेय उर्फ कलेक्टर पांडेय ने उनके चित्र पर माल्यर्पण किया। एक सभा का भी आयोजन हुआ । जिसका संचालन समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय ने किया। सभा में पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक कलेक्टर पांडेय, डॉ. सुरेश द्विवेदी, रतन दीक्षित, अभिषेक शुक्ल, प्रिंस द्विवेदी ,किशोर वार्ष्णेय, ओम प्रकाश तिवारी, गुलाब शुक्ला, आकांक्षा सोनकर, रघुनाथ द्विवेदी, उषारानी, मनु कक्कड़, विनोद त्रिपाठी आदि ने बहुगुणा के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि जिस प्रकार से बहुगुणा जी ने औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा दिया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए नहरें बनवाई, ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के लिए एक सुदृढ़ एवं समुचित विकास किया, निश्चित रूप से उनकी सोच का परिणाम था।

Related Articles

Back to top button