Latest

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के लाल बिहारा गांव के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अरविन्द कुमार(21वर्ष) पुत्र राम सिंह दो भाइयों में छोटा था। उसके एक बहन है। वह आविवाहित था। प्राइवेट काम करके खर्च चला रहा था। वह रविवार रात घर से धूमनगंज क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने के लिए मोटर साइकिल से गया था। वापस घर लौटते समय रास्ते में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के लाल बिहारा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button