Latest

परिस्थितियों में मृत मिला युवक, हत्या की आशंका

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चक हिनौती लुण्डेर गांव में सोमवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर एक युवक का शव पाया गया। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। शंकरगढ़ के हिनौती लुण्डेर गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता (32वर्ष) पुत्र प्रेमचन्द्र प्राइवेट काम करके पत्नी रेखा और दो बेटे एवं एक बेटी का भरण-पोषण करता था। रविवार की परिवार के लोग भोजन करने के बाद, अपने अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार भोर में मृतक की पत्नी रेखा ने अपने ससुर को बुलाकर बताया कि उसके पति की हालत ठीक नहीं है और वह न बोल रहा है एवं न ही आवाज देने पर उठ ही रहा है। उसे आशंका है कि उसे कुछ हो गया है। यह जानकारी होते ही प्रेमचन्द्र बेटे के पास गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को मृतक के गले एवं जननांग में चोंट के निशान दिखा तो आशंका हुई कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करने के लिए दो चिकित्सकों की टीम से कराने के लिए मांग किया था। देर शाम उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सकों ने विसरा पिजर्ब किया है। पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button