Latest

खाक चौक स्नान घाट ना बनने से साधु-संतों में रोष

स्नान के लिए भटकना पड़ता है कल्पवासी तीर्थयात्रियों को

( आनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला में महावीर मार्ग के आस पास व खाक चौक में एक भी स्नान घाट नहीं बनने से खाक चौक के संत महात्मा एवं कल्पवासियों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर वर्ष की तरह खाकचौक में स्नान घाट बनाया जाता था। इस बार खाकचौक में स्नान घाट ना होने की वजह से खाकचौक के साधु-संत सन्यासी कल्पवासी और झूसी की तरफ से आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्नान करने के लिए गंगा के उस पार जाना पड़ता है जिससे आए दिन साधु संतों को कल्प वासियों को तीर्थ यात्रियों को स्नान के लिए दर-दर भटकना पड़ता है माघ मेला प्राधिकरण इस बार खाक चौक में स्नान घाट बनाने के लिए ध्यान दें । जबकि अभी अमावस्या और बसंत पंचमी का पर्व का स्नान बाकी है। भारी भीड़ आने की संभावना है । यदि घाट नहीं बनाई जाती तो दुर्घटना होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button