Prayagraj Jain Dress Code: प्रयागराज के जैन मंदिरों मेंं लगा नोटिस, आप भी पढ़कर कहेंगे सही है बॉस
Prayagraj Jain Dress Code: प्रयागराज के जैन मंदिरों मे ड्रेस कोड लागू

Prayagraj Jain Dress Code: प्रयागराज के जैन मंदिरों मेंं लगा नोटिस, आप भी पढ़कर कहेंगे सही है बॉस सकल जैन समाज ने प्रयागराज स्थित जैन मंदिरों में अब श्रद्धालुओ के लिए ड्रेस कोड लागू हो गया है। जींस, हाफ पैंट, फ्रॉक, कटे फटे कपड़े चमकीले या भड़कीले कपड़े पहनकर आने वालो पर रोक लगेगी। मर्यादित एवं शालीन कपड़े पहनकर आने वालो को ही मंदिर मे ऐंट्री दी जायेगी।
नगर के सभी जैन मंदिरों में बोर्ड भी लगा दिये गए है। दिगंबर जैन समाज के मंत्री राजेश जैन ने बताया कि मंदिरों में मर्यादित और शालीन कपड़े पहन कर ही प्रवेश करना चाहिए। इसलिए प्रयागराज मे इसकी शुरुआत कर दी गयी है।
मंदिर जी मे श्रद्धालुओ को कोशिश करें कि सर ढककर ही दर्शन करे और पूर्ण काले वस्त्र पहनकर प्रवेश करने से बचें। विपरीत परिस्थितियों एवं पाश्चत्य संस्कृति से बचें। कोशिश करे हम सभ्य एवं सुशिक्षित समाज का नेत्रत्व करके अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करें।




