संत समागम

अघोषित बिजली कटौती से लोग कर रहे रतजगा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोग परेशान है। बिजली कट लगने से लोग रतजगा कर रहे हैं। बिजली वितरण खंड के अधीक्षक अभियंता दावा कर रहे हैं कि पुराने शहर में मात्र दो घंटे बिजली कटौती की जा रही है। जबकि हकीकत में दिन में 4 से 6 घंटे बत्ती गुल हो रही है। इससे गर्मी से बचने के लिए घरों में बैठे लोग दरवाजा व खिड़की खोलकर बैठे रहते हैं। इन बिजली कटों के कारण लोगों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल रहा है। लोगों ने मांग की है कि बिजली कटों से राहत दिलाई जाए। शहर में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। आग उगलते सूर्य देवता ने लोगों को पूरी तरह से परेशान कर दिया है। बड़े लोग ही नहीं, बल्कि स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे व बुजुर्ग भी इस गर्मी से परेशान हैं। छोटे बच्चे स्कूल के बाहर निकलते ही छाता खोल लेते हैं तथा साथ-साथ ठंडा पानी पीकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते हैं। वहीं छोटे बच्चों को उनके परिजन लेने आते हैं और गोद में लेकर उन्हें कपड़े से ढककर धूप व गर्मी से बचाने का प्रयास करते हैं। गांवों में लोग इस गर्मी से बचने के लिए ट्यूबवेल का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि पुराने शहर के खुशरूबाग, मोहम्मद अली पार्क, कल्याणी देवी, करैलाबाग और करेली खंड से दिन में कई बार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। देर शाम को बिजली कटौती के चलते व्यापारियों का कारोबार भी चौपट हो रहा है।

Related Articles

Back to top button