देश

क्रिकेटरों और हॉकी खिलाड़ियों ने कराया इफ्तार

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । नेशनल स्पोर्टिंग अकादमी की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन गुरुवार को मजीदिया इस्लामियां इंटर कालेज (एमआईसी) मैदान पर हुआ। इफ्तार में पूर्व एवं वर्तमान हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा एमआईसी मैदान पर अभ्यास करने वाले दोनों खेलों के प्रशिक्षु शामिल हुए। सभी ने अमन चैन बनाये रखने की दुआ की। इफ्तार में एमआईसी के प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद, नदीम अहमद, अकील अब्बास रिज़वी, वकील अहमद, ईशा भाई, अफ़रोज़ आलम, राकेश मिश्रा, जावेद अहमद, मोहम्मद रिजवान, असलम अंसारी, मोईन उद्दीन, असद, फरदीन खान, आमिर सईद, जुल नूरैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button