4 अगस्त को वामदलों के विरोध प्रदर्शन को सफल बनाये लोजद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) I प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था , करोना महामारी से लड़ने में घोर लापरवाही, बिजली बिल माफ़ करने, पेट्रोल डीज़ल के दाम में कमी करने, 10 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से सभी को राशन देने, आयकर के दायरे से बहार प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 6 माह तक 7500 रु० भेजने एवं ऑनलाइन
शिक्षा के नाम पर गरीब अमीर छात्रों में विभाजन सहित अन्य मांगों को लेकर वामपंथी दलो द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आहुत विरोध प्रदर्शन को लोकतांत्रिक जनता दल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री ज़ुबैर अहमद कुरैशी ने पूर्ण समर्थन की घोषणा की I
श्री ज़ुबैर ने प्रदेश के सभी लोजद कार्यकर्ताओ से अपने-अपने जिले में वामपंथी दलों से सम्पर्क करके इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने कि अपील कि है, कार्यकर्ताओ को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन में किसी भी दशा में कोविड-19 कि सरकारी गाइडलाइन का उल्लंघन ना होने पाये I


