बेली जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी व ओपीडी बंद मरीज व तीमारदार हो रहे परेशान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने डी.एम. व सीएमओ से मांग किया। बेली की ओपीडी व इमरजेंसी चालू किए जाए। बेली चिकित्सालय बंद होने से मरीजो को हो रही है दुश्वारियां बीमार मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था तुरंत चालू करें।
बेली चिकित्सालय पिछले 3 महीने से कोरोना मरीजो के कारण आम मरीजों के
लिए बंद कर दिया गया था ।
बेली में अब 22 दिनों से एक भी मरीज कोरोना का भर्ती नहीं है फिर क्यों इमरजेंसी बंद ओपीडी बंद बेली के सारे डॉक्टर क्या कर रहे हैं इमरजेंसी सेवा क्यों नहीं चालू हो रही। पूछने पर बेली चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ किरण मलिक, ने कोरोना फेस 3 की तैयारी की बात बता रही। जबकि यही तैयारी स्वरूप रानी व मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय में चल रही है वहां पर इमरजेंसी ओपीडी व मरीजों को भर्ती किए जा रहे पूरे जिले से मरीज कॉल्विन हॉस्पिटल व स्वरूप रानी मे पहुंचने से वहां की व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई। बेली जिला चिकित्सालय को चालू किया जाए बेली के सारे डॉक्टर अपने घरों आराम फरमा रहे हैं।



