देशमेला समाचार

सीएमओ ने अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन-मानदेय रोका, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

रिकार्ड का रख-रखाव सही न मिलने पर स्टाफ नर्स का वेतन अवरूद्ध

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेजा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन-मानदेय बाधित करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में डॉ शरद शुक्ला, श्रीमती मंजू यादव, काउन्सलर, नरेन्द्र कुमार, डाटाइन्ट्री आपरेटर अनुपस्थित पाये गये। चिकित्सालय में अनुपस्थित कार्मिकों का आज का वेतन-मानदेय बाधित कर दिया गया है। समस्त सम्बन्धित को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा अधीक्षक मेजा को सफाई व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया।
वार्ड में स्थित स्टाफ नर्स आशा के द्वारा रिकार्ड के रख-रखाव सही से न करने के कारण वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश दिया। अस्पताल के सभी कूलरों को बनवाने तथा आम जनता के लिए वाटर कूलर को सही कराने का निर्देश अधीक्षक मेजा को दिया। स्टाक रजिस्टर के सही ढंग से रख-रखाव न करने के कारण फार्मासिस्ट को कड़ी चेतावनी दी गयी।

Related Articles

Back to top button