Latest
तपस्वी नगर में विशाल अन्नक्षेत्र शुरु

(अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेला के महावीर मार्ग के रामानंद ब मार्ग पर तपस्वी नगर नर्मदा खण्ड के श्रीरामदास त्यागी टाटाम्बरी बाबा का शिविर लगा है। स्वामी ध्रुवदास महराज ने बताया कि शिविर लग रहा है । लेकिन अनवरत विशाल अन्नक्षेत्र शुरु हो गया है । जिसमे संत – महात्मा और मेलाक्षेत्र में काम करने वाले लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे है। स्वामी ध्रुवदास महराज ने बताया कि बसंत पंचमी तक दिन – रात चलेगा। शिविर में श्रीरामार्चा पूजा और धुना तपस्या होगी । जिसमें बडी संख्या में संत – महात्मा शामिल होगे।




