Latest

राज्यपाल ने किया शक्ति के विविध आयाम का विमोचन

पुस्तक में नारी विषयक कुल है 22 शोधपत्र

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मातृ-दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल ने राजभवन,लखनऊ ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति’ पर आधारित पुस्तक शक्ति के विविध आयाम’का विमोचन किया। मिशन शक्ति का प्रयोजन ही नारी सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन है। इस पुस्तक में कुल नारी विषयक 22 लेखकों के शोधपत्र समाविष्ट हैं जिनमें नारी की प्राचीन दशा से लेकर आधुनिक काल तक के स्थिति का वर्णन है जिसका निष्कर्ष है कि बिना मातृशक्ति के प्रति समुचित समादर,सम्मान व सशक्तिकरण के हम सर्व विकसित समाज की स्थापना नहीं कर सकते। इस पुस्तक के सम्पादक डाॅ. प्रभात कुमार सिंह वरिष्ठ सहायक आचार्य स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय पी.जी. काॅलेज चुनार मीरजापुर है। इस अवसर पर जेपी सिंह न्यास अध्यक्ष, संस्कृत भारती,अवध प्रांत,प्रान्त संगठनमंत्री डॉ.गौरव नायक ,केजीएमयू के रजिस्ट्रार आशुतोष द्विवेदी, प्रो. अशर्फी लाल ,प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज चुनार मीरजापुर, प्रो वन्दना द्विवेदी वरिष्ठ प्राध्यापिका नवयुग डिग्री कॉलेज लखनऊ डॉ. धर्मेंद्र गुप्त प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती सह संपादिका डॉ शेफालिका रॉय, सचिन शुक्ला, अनित्य परिहार सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button