Latest

रानी रेवती देवी कॉलेज में मिट्टी बचाओ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के नेतृत्व में वंदना सभा में ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने मिट्टी बचाओ अभियान के तहत विद्यालय के छात्र छात्राओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया l अपने उद्बोधन में ईशा फाउंडेशन की वरिष्ठ सदस्या प्रीति मौर्या ने बताया कि वैश्विक स्तर पर मिट्टी 52% पहले ही खराब हो चुकी है और हमारे पास केवल 60 साल की खेती बाकी है हमें बड़े स्तर पर बदलाव लागू करने होंगे अन्यथा भोजन की कमी और युद्ध जैसी आपदाएं अपरिहार्य होंगी , उन्होंने बताया कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी 65 साल की उम्र में मिट्टी बचाओ अभियान के तहत 25 देशों में 30000 किलोमीटर की 100 दिन की अकेली मोटरसाइकिल यात्रा पर है इस दौरान वह सभी 25 देशों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वे अपने-अपने देशों में मिट्टी को बचाने के लिए तत्काल नीतिगत कार्रवाई शुरू करें l उन्होंने बीच-बीच में छात्र-छात्राओं से मिट्टी बचाओ अभियान के तहत अनेकों प्रश्न पूछे और छात्र-छात्राओं के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया l

प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने छात्र छात्राओं से आग्रह किया कि आप सभी मिट्टी बचाओ अभियान के समर्थन तथा मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार के बारे में प्रधानमंत्री जी को एक पत्र लिखें तथा मिट्टी बचाओ अभियान के प्रति अपना समर्थन दिखाएं l उक्त कार्यक्रम में ईशा फाउंडेशन के स्वयं सेवकों प्रांजल, तनुश्री ,पुनीत एवं विनीत ने भरपूर सहयोग प्रदान किया l कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन रमेश चंद्र मिश्रा ने किया l कार्यक्रम में सत्य प्रकाश पांडे, प्रेम सागर मिश्रा, प्रभात कुमार शर्मा, रमेश चंद्र अग्रहरी वंशराज यादव, विभु श्रीवास्तव, अनूप कुमार, सचिन सिंह परिहार, चंद्रशेखर सिंह, शैलेश सिंह यादव ,अभिषेक शर्मा ,पायल जयसवाल ,ओमकार पांडे, संतोष कुमार तिवारी, शैलेंद्र यादव, विद्यासागर गुप्ता, श्रवण कुमार तिवारी, कुंदन कुमार ,रामचंद्र मौर्य, अभिषेक कुमार शुक्ला, नागेंद्र कुमार शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, शंकर लाल पटेल, रिचा गोस्वामी, अर्चना राय ,किरण सिंह, जितेंद्र कुमार तिवारी, शिवजी राय ,अनिल उपाध्याय, संतोष कुमार तिवारी, रवींद्र कुमार द्विवेदी, श्रवण कुमार तिवारी अनुराग कुशवाहा, श्याम सुंदर मिश्रा, रुचि चंद्रा एवं कविता पांडे का सहयोग सराहनीय रहा l

Related Articles

Back to top button