FEATUREDLatestगंगा तट सेदेश

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाका एवं जसरा का किया औचक निरीक्षण

स्टाॅक रजिस्टर एवं दवाओं की सही जानकारी न दे पाने पर फार्मासिष्ट चाका कमलेश कुमार एवं जसरा की दीपिका का वेतन रोकने के दिए निर्देश

साफ-सफाई ठीक न मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी चाका एवं जसरा को लगायी कड़ी फटकार

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं-जिलाधिकारी

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाका एवं जसरा का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाका के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली तथा प्रतिदिन कितने मरीजों का इलाज किया जा रहा है, की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया तथा कहा कि ओ0पी0डी0 औसत से भी कम है, उसे सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा प्रतिदिन कितना दवाओं का वितरण किया गया। स्टाॅक रजिस्टर सही न मिलने तथा सही उत्तर न दे पाने के कारण फार्मासिष्ट कमलेश कुमार का वेतन रोका गया। उन्होंने सब स्टेशनों की जानकारी ली, जिसपर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि 26 सबस्टेशन है, उसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है कि अगले सप्ताह किस ए0एन0एम को कहा जाना है तथा रैबिज इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली, जिलाधिकारी ने प्रत्येक डाॅक्टरों के कक्षों में जाकर प्रतिदिन कितने मरीजों को देखा जा रहा है, उसको रजिस्टर वाइज चेक किया तथा किस प्रकार के मरीज आते है, इमरजेंसी में कितने मरीज आते है तथा एक्सीडेंटल मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एक्सरे कक्ष में मशीनों की क्रियाशीलता आदि को देखा, जिसमें मशीने खराब थी। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल मशीनों को ठीक कराया जाये। पैथोलाॅजी कक्ष का निरीक्षण कर किस टाइप की जांच की जा रही है कि जानकारी ली, जिसपर पैथेलाॅजी प्रभारी द्वारा बताया गया कि मलेरिया, शुगर, ब्लडप्रेशर सहित कई अन्य बीमारियों की जांच की जाती है। उन्होंने आइज कक्ष(आंख) का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली कि कितने मरीज आये तथा जांच प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाका में साफ-सफाई ठीक न पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगायी तथा सफाई कर्मी का वेतन रोकने के निर्देश दिये है। तत्क्रम में जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा का भी निरीक्षण किया, वहां पर उन्होंने साफ-सफाई ठीक न मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ0 तरूण पाठक को कड़ी फटकार लगायी तथा निरीक्षण के दौरान दवाओं का स्टाॅक रजिस्टर ठीक न मिलने पर फार्माशिष्ट दीपिका का वेतन रोकने के निर्देश दिये है। एक्सरे रूम में आज कितने मरीजों का एक्सरे किया गया है कि जानकारी ली, एक्सरे टेक्नीशियन द्वारा बताया गया कि आज अबतक कुल 16 मरीजों का एक्सरे किया गया है। उन्होंने फोटोथिरेपिक कक्ष का निरीक्षण किया तथा जानकारी ली। उन्होंने पुरूष वार्ड एवं महिला वार्डों का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों से बातचीत करते हुए उनसे सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने प्राप्त सुविधाओं पर संतोष जताया। पैथौलाॅजी कक्ष का निरीक्षण कर कितने मरीजों का सैम्पल लिया गया कि जानकारी ली। प्रत्येक चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण कर प्रतिदिन कितने मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है कि जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर वर्कशाप कराया जाये तथा जो आशा बहुंए तथा ए0एन0एम0 को प्रशिक्षित किया जाये। उन्होंने चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला का भी निरीक्षण किया तथा ड्यू लिस्ट के अनुसार कार्य करने तथा वहां पर प्रेरणा कैण्टीन संचालित कराये जाने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी नानक सरन, खण्ड विकास अधिकारी अमित मिश्रा सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button