टेबलेट एवं स्मार्टफोन तकनीकि रूप से सशक्त बनाने में अहम कड़ी-विनोद कांत श्रीवास्तव

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण की महत्वाकांक्षी योजना के तहत, आज रूचीज़ इन्स्टीट्यूट ऑफ क्रियेटिव आर्टस प्रयागराज के प्रांगण में संपन्न हुयी। संस्थान के 30 विद्यार्थियों हेतु टैबलेट एवं स्मार्ट फोन का वितरण कार्यक्रम ,अपराह्न 3 बजे मुख्य अतिथि विनोद कांत श्रीवास्तव, अपर महा अधिवक्ता, उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा रचित कार्यो को देखकर मंत्रमुग्ध हुए। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना विद्यार्थियों को तकनीकि रूप से सशक्त बनाने में अहम कड़ी है। फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइन विषय आज न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश एवं विदेश में बहुत की व्यापक क्षेत्र बन चुका है। इसमें विद्यार्थियों के लिए रोजगार की अपार संभावनायें निहित है। प्रारम्भ में संस्थान की प्राचार्या डा0 रूचि मीतल ने पुष्पगुच्छ द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया और उ0प्र0 सरकार की टैबलेट एवं स्मार्टफोन योजना का विस्तार से वर्णन किया। अन्त में समीर शंकर ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी लोगो तथा मीडिया बन्धुओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर विशिष्ठ अतिथि देवेंद्र पांडेय तथा सुनील पाण्डेय, रश्मि साहू, एंजल साहू, राधेश्याम, नीरज, एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहें।
धन्यवाद


