अहिंसा सभी क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण – प० सुनील जैन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) ।श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा के तत्वाधान मे ज़ीरो रोड स्थित जैन मंदिर में चल रहे १६ दिवसीय शांतिनाथ मंडल विधान में रविवार को पंद्रहवे दिन पंडित सुनील जैन के निर्देशन में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, एवं मंत्रोच्चार द्वारा पूजन करके विधान का आयोजन हुआ। इस आयोजन का उद्धेश्य पर्यावरण शुद्धि, आत्म शुद्धि तथा विश्व की शांति की कामना के लिए इस तरह के विधान का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पंडित सुनील जैन के सानिध्य में हो रहा है। पंडित सुनील जैन ने बताया के समय समय पर इस तरह के आयोजन से बच्चों एवं युवाओ मे धर्म के प्रति जुड़ाव बना रहता है। अहिंसा की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि अहिंसा पूरे विश्व के लिए भारत का संदेश रहा है और रहेगा। जैन महिला मंडल की बाला जैन ने बताया कि अहिंसा के लिए सभी के द्वारा मिलजुल कर प्रयास करने के आवस्यकता है। जैन धर्म में अहिंसा का अर्थ केवल शारीरिक हिंसा पर चोट का वर्णन भर नही है बल्कि यह एक व्यापक सिद्धांत है जिसमे किसी की भावना को चोट तक पहुँचाना वर्जित है। उन्होंने कहा कि अहिंसा से ही प्राकृतिक तथा पर्यावरण संरक्षण जुडा हुआ है। आज के आयोजन में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। राजेश कुमार जैन ने बताया कि इस भीषण गर्मी में सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि सभी बेजुबान पंछियों के लिए छत पर दाना पानी अवश्य रखे जिनसे उनका जीवन बच सके यही जियो और जीने दो का संदेश है।
