शादी के लिये बुलाकर की लूटपाट और मारपीट

सरायइनायत के लीलापुर गाँव में ले जाकर की पिटाई और की लूटपाट
हनुमानगंज ( अनुराग दर्शन समाचार )। शादी के नाम पर लोगों को बुलाकर दर्जनों लोगों ने लूटपाट की, नगदी व जेवरात के कपड़े को भी लूटने के बाद आये लोगों की जमकर पिटाई की. ग्रामीणों की सक्रियता पर तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया किन्तु थाने की पुलिस मामले पर पर्दा डालते हुये सिर्फ मारपीट की बात स्वीकार रही हैं तथा लूट की घटना को एक सिरे से खारिज करने में लगी हैं। राजस्थान के कुछ लोगों को फोन कर बच्चों की शादी कराने के नाम पर बुलाकर लूटपाट करने वाले गैंग ने इस बार फिर दर्जनों लोगों को अपने जाल में फंसा कर लूटपाट के बाद उनकी जमकर पिटाई की फोन पर हुई मित्रता के सहारे राजस्थान के कुछ लोगों की शादी कराने के लिए सरायइनायत थाना क्षेत्र के हण्डिया थाना क्षेत्र के बुजुर्ग और बिजौनिया गाँव के लोगों ने फोन करके बुलाया तय कार्यक्रम के अनुसार लगभग एक दर्जन लोग आज सुबह हनुमानगंज बाजार पहुंचे लुटेरों ने फोन पर सम्पर्क कर पहले एक ढाबे में ले जाकर भोजन कराया उसके बाद एक कार और मोटरसाइकिल से लेकर लीलापुर कछार की चल पडे़ सूनसान जगह पर ले जाकर एक लाख नगदी समेत जेवरात व सात बैग में लड़की को देने के लिये सामानों की लूटपाट की, विरोध करने पर उन लोगों की जमकर पिटाई भी की दूर दराज के कुछ लोगों ने इस घटना को देखा तो मौके की नजाकत भांपकर तत्परता दिखाते हुये लुटेरों का जमकर सामना किया और तीन लोगों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया मामले को पुलसिया अमली जामा पहनाने में जुटी सरायइनायत पुलिस सिर्फ मारपीट की घटना होने की बात स्वीकार कर रही हैं लूटपाट की घटना को एक सिरे से खारिज कर रही हैं मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंचे पुलिस के समक्ष पकड़े गये लोगों ने लूटपाट की घटना को स्वीकार भी की जिसका वीडियो भी वायरल हुआ किन्तु सरायइनायत पुलिस सारे साक्ष्यों को दरकिनार कर सिर्फ मारपीट की घटना को ही बता रही हैं उक्त गाँव के लोगों ने इस प्रकार की घटना को पिछले वर्ष भी हरियाणा के लोगों को बुला कर लूटपाट की थी जिसमें सरायइनायत पुलिस ने मारपीट की घटना में मामला दर्ज किया था।




