प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज को दो घंटे तीन मिनट में पौने तीन लाख महिलाओं को करेंगे सम्मानित

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो घंटे तीन मिनट प्रयागराज में रहेंगे। प्रधानमंत्री महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को उनके काम के लिए मंच से सम्मानित करेंगे।






कार्यक्रम का मूल उद्देश्य आधी आबादी को सम्मानित कर उनके काम की सराहना करना है। इस कार्यक्रम के लिए उन महिलाओं को चुना गया है, जिन्होंने अपने जीवन की यात्रा शून्य से शुरू करके एक मुकाम पाया। वही कार्यक्रम के लिए परेड मैदान तैयार कर दिया गया है। यहां 85 हजार वर्गमीटर में पंडाल तैयार किया गया है। इसमें पौने तीन लाख महिलाओं के बैठने का प्रबंध किया गया है। मंच तैयार हो चुका है जिसे एसपीजी के हवाले किया जा चुका है।
संवाद भी करेंगे स्थापित
कार्यक्रम के दो प्रमुख अंग होंगे। प्रधानमंत्री का सम्बोधन और संवाद। संवाद के लिए परेड मैदान में एक कक्ष बनाया गया है। जहां पर 32 विशिष्ट काम करने वाली महिलाओं को बैठाया जाएगा। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान प्रधानमंत्री इन महिलाओं से संवाद स्थापित कर सकते हैं।
9 योजनाओं की महिलाओं को बुलाया गया
कार्यक्रम के लिए नौ योजनाओं की महिलाओं को बुलाया गया है। इनमें समूह सखी, बैंक सखी, सामुदायिक शौचालय का संचालन करने वाली महिलाएं, बीसी सखी, कृषि आजीविका सखी, विद्युत सखी, टेक होम राशन की संचालक महिलाएं, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हैं।
प्रधानमंत्री रिमोट से करेंगे उद्घाटन
– प्रधानमंत्री रिमोट से योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। लाभार्थियों के खाते में पैसा भी भेजा जाएगा। इन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
– एक लाख स्वयं सहायता समूहों के खाते में 1000 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड ट्रांसफर
– 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास
– एक लाख एक हजार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ
योजनाएं और लाभार्थियों की संख्या
बीसी सखी – 60000
सामुदायिक शौचालय की संचालक – 57000
टेक होम प्लांट की संचालक – 4040
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एक लाख – 15 हजार
कन्या सुमंगला की लाभार्थी – 37000




