क्रेट प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाने को लेकर चेयरमैन को अनशन कारियों ने सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 467वां दिन भी जारी रहा। आज अनशन स्थल से एक डेलिगेशन क्रेट 2021_2022 की चेयरमैन डॉक्टर नीलम यादव को ज्ञापन सौंपा गया प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत हुआ था कि सत्र 2021-22 के क्रेट की परीक्षा 29 मई को होना सुनिश्चित हुआ है महोदया आपको सादर सूचित करना है कि रवड बोर्ड ऑफ इंडिया की परीक्षा की तिथि 29 मई को निर्धारित हुई है जिसका एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है और परीक्षा केंद्र गुवाहाटी,असम, बेंगलुरु, उत्तराखंड ,बस्ती, कर्नाटक देश के विभिन्न प्रदेशों में सेंटर बनाए गए हैं दूसरी तरफ स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की भी परीक्षा की तिथि 24 मई से 6 जून तक प्रस्तावित है ऐसे में प्रस्तावित होने के कारण छात्राओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है आपसे विनम्र निवेदन है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए 29 मई को होने वाली की प्रस्तावित परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की कृपा करें। महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, कुलपति, कुलसचिव, डीएसडब्ल्यू को भेजा गया। इस मौके पर छात्र नेता शिवा चौबे, त्र्यंबक नाथ,हरेंद्र यादव, राहुल पटेल,अभिषेक यादव,आदित्य कुमार, प्रशांत यादव, मसूद अंसारी,नवनीत यादव,जगदीप, आशीष सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे


