केन्द्र सरकार के निर्णय के विरोध में आज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर विरोध जताया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डाक विभाग के जरिये एक व्यक्तिगत संस्था द्वारा प्रयाग. काशी. हरिद्वार और गया तीर्थ में अस्थि विसर्जन कराने का केन्द्र सरकार के निर्णय के विरोध में आज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक जी की अध्यक्षता में महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। वर्चुअल बैठक के माध्यम से चारों चयनित तीर्थों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात मथुरा, काशी, प्रयाग, हरिद्वार,और गया से माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र भेजकर विरोध जताने का निर्णय लिया गया | और आज ही पत्र भेज दिया गया है | पत्र के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया गया है कि धार्मिक कृत्यों से छेड़छाड़ न करें। ये पौराणिक परम्परा है। जिसे बदलने या अवहेलना करने पर दुष्परिणाम देखने को मिलता है | किसी भी प्राणी के आत्मा को शांति तभी मिलती है जब उसका अपना पुत्र या घर का सदस्य जल दे । तभी उस आत्मा को शांति मिलता है।



