देश

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई परशुराम जयंती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मां भगवती वैदिक शिक्षण शोध जनसेवा संस्थान खखैचा प्रतापपुर गंगापार द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान श्री विष्णु के षष्ठम आवेशावतार भगवान श्री परशुराम जी का वैदिक मंत्रोच्चार तथा शंख घंटा ध्वनि के साथ पूरे हर्षोल्लास से पावन जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्षा फूलकुमारी द्विवेदी,महामंत्री आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,कोषाध्यक्ष चंद्रभूषण तिवारी,विष्णुकांत पांडेय,आदर्श पांडेय गोलू,चंपा ठाकुर,यज्ञदत्त द्विवेदी,शिवदत्त द्विवेदी,कृष्णदत्त द्विवेदी,विष्णुदत्त द्विवेदी,देवदत्त द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button