देश

देर रात तक खूब जमी ठिठोली 2022 की महफ़िल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आसरा फाउंडेशन, प्रयागराज के द्वारा जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में एवं लायन पंकज पाठक को समर्पित ठिठोली-2022 (अखिल भारतीय कविता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह) दुर्गा पूजा पार्क,प्रीतम नगर प्रयागराज में आज आयोजित किया गया। ठिठोली कवि सम्मेलन की अध्यक्षता शशिकांत यादव (देवास, मध्य प्रदेश) ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी तथा शुभारंभ: श्रीमती केशरी देवी पटेल सांसद फूलपुर ने किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि कर्नल हिमांशु कांडपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई (विधायक शहर उत्तरी) का नागरिक अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर आसरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ठिठोली (राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कर विगत दस आयोजनों की की संयुक्त स्मारिका का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया।

कवि सम्मेलन का संयोजन/संचालन डॉ श्लेष गौतम ने किया तथा
प्रदीप तिवारी एवं डॉ पीयूष दीक्षित एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुशवाहा एवं मनजीत कुशवाहा समारोह के सूत्रधार संतोष तिवारी रहे। जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में बहुचर्चित एवं राष्ट्रीय ख्याति लब्ध समारोह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की टोली 2022 आज दुर्गा पूजा पार्क प्रीतम नगर में पूरी उत्सव धर्मिता और मनोयोग से मनाया गया। सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी एवं अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती केसरी देवी पटेल, विशिष्ट अतिथि,विधायक शहर उत्तरी इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपाई,कर्नल हिमांशु कांडपाल, आसरा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी,संयोजक डॉ श्लेष गौतम,संतोष तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर एवं जन कवि कैलाश गौतम तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत प्रदीप तिवारी एवं डॉ पीयूष दीक्षित ने किया।

Related Articles

Back to top button