दर्जनों गांव विधुत कर्मचारियों के लापरवाही से तीन दिनों से अंधेरे में डूबे

तेज हवाओं संग हुई झमाझम बारिश,टूटे पोल और तार,गर्मी से मिली निजात
नारीबारी,प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। सोमवार को तेज हवाओं संग नारीबारी क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई। वही तेज आंधी संग पेड़ गिरने से नारीबारी क्षेत्र की विधुत सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो गई।
तीन दिनों से निरंतर बादलों का डेरा और हवाओं के झोको से बने हालत निरंतर विगडते चले गए। सोमवार को आंधी-तूफान संग तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। ठंडी हवा चलने से आमजन को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली लेकिन विजली ने रूला कर रख दिया। बरसात से गली मोहल्लों में जलभराव हो गए।
वही नारीबारी क्षेत्र की विधुत व्यवस्था कर्मचारियों के लापरवाही के कारण दिनों-दिन चरमराती चली जा रही है। शनिवार-रविवार को हवाओं के झोंके से गौरा पावर हाउस अन्तर्गत गई गांव पूरी तरह तीन दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं। विभागीय लापरवाही इतनी की लगातार शिकायतों के वावजूद ढ़ीले तार व टेढ़े विधुत के पोल को विभाग सही नही कर सकता। जिसका खामियाजा आएं दिन स्थानीय उपभोक्ताओं को झेलना पड़ता है। हालात इतने वद् से वद्तर होते चले जा रहे है कि विना सुविधा शुल्क के कर्मचारी एक भी कार्य नही सुनते और पूरी तरह शासन को बदनाम करने में लगे हुए हैं। एक फ्यूज उड़ने मात्र से कई दिनों तक पूरे वस्तियों के लोगों को अंधेरे में रात गुजरना पड़ता है। कर्मचारी केवल नारीबारी मुख्य बाजार के चौराहे को रोशन कर अपने कार्यो से इति कर लेते हैं। क्षेत्रीय लोगों को ज़रूरत हेतू पीने के लिए शुद्ध पानी तक नही मिल पाता। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी के आवास के सामने शंकरगढ नारीबारी मुख्य मार्ग में आंधी से पेड़ उखड़ गए जिससें तार और पोल टूट गए। जिस पर स्थानीय उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के जेई और उच्चाधिकारियों कर्मचारी को अवगत कराया लेकिन 4 बजे का टूटा तार सायं 7:30 बजे तक कोई देखनें तक नही आया। स्थानीय लोगों ने शंकरगढ़-नारीबारी मुख्यमार्ग में बन्द यातायात को किसी तरह चालू कराया।



