प्रदेश

मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइटों का समय

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) खराब मौसम की वजह से फ्लाइटों के संचालन पर असर पड़ा है। प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले दो फ्लाइटें मंगलवार सुबह एक घंटे की देरी से पहुंचीं। इससे पहले प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट सोमवार को निरस्त कर दी गई थी। इसके अलावा एयरपोर्ट आने वाली कुछ अन्य फ्लाइटें विलंब से उड़ान भर सकीं। सोमवार की शाम तेज आंधी के बाद आई बारिश की वजह से प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान शाम 4.25 की जगह शाम 7.54 बजे यहां से उड़ी। इसी तरह प्रयागराज-रायपुर उड़ान शाम छह बजे की जगह 7.52 बजे एवं प्रयागराज-देहरादून फ्लाइट दिन में 1.10 बजे की जगह यहां से दो बजे के आसपास टेकऑफ हुई।

Related Articles

Back to top button