देश

हत्या मामले में फरार चार आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय ने कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या मामले में फरार चल रही महिला समेत चार आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

शहर कोतवाली में दर्ज अपहरण एवं हत्या मामले के आरोपित भारतीय भवन के समीप निवासी कोमल सारस्वत पत्नी पवन सारस्वत, भारतीय भवन (मीरगंज) निवासी अंशू गुप्ता पुत्र सदाशिव गुप्ता, इसी का पड़ोसी सुमित चौरसिया पुत्र दिनेश चौरसिया और सराय मीर खां लोकनाथ मोहल्ला निवासी नयन वैश्य पुत्र स्व. रामजी वैश्य के खिलाफ वर्ष 2022 में अपहरण एवं हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद से फरार चारों आरोपित फरार है। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक आरोपित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button