प्रदेश

फांसी लगाकर पेंटर ने की आत्महत्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी मोहल्ले में मंगलवार भोर में कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर पेन्टर ने घर के आंगन में पेड़ की डाल एवं रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

कर्नलगंज के सलोरी मोहल्ला निवासी मनोज निषाद (22) पुत्र लल्लन निषाद चार भाई और चार बहनों में चौथे नम्बर का था। अविवाहित मनोज निषाद अपना खर्च चलाने के लिए घर की रंगाई और कैटरिंग काम करता था। सोमवार की शाम मां गायत्री निषाद सभी को भोजन देने के बाद अपने कमरे में चली गई। सभी भाई-बहन अपने-अपने कमरे में चले गए। मंगलवार भोर में बहन आरती किसी काम से आंगन में गई तो उसे नीम के पेड़ में लटकते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button