साबिया सैफी को इंसाफ के लिए पुलिस से झड़प के बीच कांग्रेस का कैंडिल मार्च

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने दिल्ली डिंफेस पुलिस में कार्यरत 22 वर्षीय साबिया सैफी के इंसाफ को लेकर आज नैनी के मेवा लाल की बगिया तिराहे कैंडिल मार्च निकाल कर इंसाफ की मांग की । सायं आक्रोषित कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाये । आरोप लगाया कि भारत दुनिया की रेप कैपीटल बन गया है । देश महिलाओं के दुष्कर्म और हत्या के मामले में विश्व में सर्वोच्च स्थान पर है । मालूम हो कि साफिया की कल दुष्कर्म के बाद राजधानी दिल्ली में हत्या कर दी गई थी । शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर, फुज़ैल हाशमी , किशोर वार्ष्णेय, नयन कुशवाहा, परवेज़ सिद्दीकी , जितेन्द्र तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप द्विवेदी, शिव शंकर मिश्र, सुष्मिता यादव, इशतियाक अहमद , निखिल श्रीवास्तव, रिंकू तिवारी , मो0 आमिर सहित अनेक लोग मौजूद थे । कार्यक्रम की संयोजक शहर सचिव अंजुम नाज़ थी ।



