24 घंटे लोग बिना पानी व बिजली के बिताया
ट्रांसफार्मर के जलने से इलाके में विद्युत व्यवस्था ठप
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )।24 घंटे लोग रहे बिना पानी बिजली के ! त्रिवेणी रोड डॉट के पुल से सती सह चौराहा का एवं आंतरिक गलियों में तमाम कोशिशों के बाद जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला गया वरिष्ठ पार्षद दिलीप किरन जायसवाल ने बताया कि त्रिवेणी रोड डॉट के पुल के नीचे लगा ट्रांसफार्मर कल शाम से जल गया परंतु विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था होने के कारण बदल नहीं पाया बताया। जाता रहा कि 630 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है । तमाम प्रयास के बाद ट्रांसफार्मर 630 किलो वाट लगना चाहिए था। परंतु 400 किलो वाट का ही लगा । अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 630 किलो वाट का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। पार्षद ने आगे कहा कि बिजली विभाग का कहना है। आधी आधी दूरी पर दो 2 घंटे लाइट देंगे इस तरह की व्यवस्था से लोगों में गहरी नाराजगी उत्पन्न है। क्षेत्र के ट्यूबेल नहीं चल पाए। जिससे लोग एक बूंद पानी को तरस गए पार्षद ने इस बात की शिकायत संभव पोर्टल सहित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अधीक्षण अभियंता से भी की है और मांग किया है कि तत्काल लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाए और 630 केवी का ट्रांसफार्मर तत्काल लगाया जाए !



