रेहान ने डीएवी क्लब को दिलाई जीत
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। रेहान वज़ाहत की उम्दा गेंदबाजी (4-0-20-4) से डीएवी क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन कॉलेज रेड को, किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने फरहत अली क्रिकेट क्लब को हराकर अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में दौलत हुसैन कॉलेज रेड को 16 ओवर में 63 रन (हमज़ा अली 18, जैनुल रज़ा रिज़वी 11, यूसुफ 10, रेहान वजाहत 4/20, अभिनव सिंह 2/03) पर समेटकर डीएवी क्लब ने 9.2 ओवर में 3 विकेट पर 64 रन (शिवांश केसरवानी 18 नाबाद, विष्णु यादव 17 अविजित, हमजा अली 2/18) बना लिए। रेहान वजाहत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में फरहत अली क्लब ने 16.5 ओवर में 161 रन (अदील एजाज 13, आर्यन मिश्र 3/13, शिवांश मिश्र व अब्दुल गनी दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन (कुणाल मिश्र 30 नाबाद, शिवांश 15, चहल वर्मा व अक़दस अली एक-एक विकेट) बना लिए। आर्यन मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
*बीएचएस और बी स्क्वाड को मिली जीत*
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । बीएचएस और बी स्क्वाड ने अपने-अपने मैच जीतकर एटी फ्लिन मेमोरियल टी-10 रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
ब्वॉयज हाईस्कूल मैदान पर शुरू हुई प्रतियोगिता में बुधवार को लीजेंड नाइन ने 9.2 ओवर में 23 रन (डोमिनिक दास 08, सोमिन 07, रवि नंदन व आर्थर सिंह दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में बीएचएस ने 3 ओवर में बिना विकेट खोये 24 रन (स्पर्श ग्लैडविन 12 नाबाद, रवि नंदन 11 नाबाद) बना लिए।
दूसरे मैच में यूनाइटेड वॉरियर्स ने 10 ओवर में 53 रन (जस्टिन मसीह 17, राजेश किडर 16, अर्जित पांडेय 2/03) बनाये। जवाब में बी स्क्वाड ने 8.5 ओवर में एक विकेट पर 54 रन (रोहित दयाल 26 नाबाद, अर्जित पांडेय 11, साहिल एक विकेट) बना लिए।
*यूपी अंडर-17 महिला फुटबाल टीम का ट्रायल 28 से*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आल इण्डिया फुटबाल फेडरेशन के तत्वापधान में असम फुटबाल एसोसिएशन द्वारा दिमाकूची (गुवाहाटी) में 15 जून से 04 जुलाई तक आयोजित होने वाली महिला जूनियर (अंडर-17) नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश महिला अंडर-17 टीम का चयन ट्रायल 28 से 30 मई से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में होगा। चयनित खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप 31 मई से आगरा में ही लगेगा।
डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन प्रयागराज के सचिव मकबूल अहमद के अनुसार जिले की इच्छुक महिला खिलाड़ी सचिव की अनुमति से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में बिल्लू चौहान एवं उप क्रीडा अधिकारी शमीम अहमद से संपर्क कर ट्रायल में भाग ले सकती हैं।


