देश

पटरी दुकानदारों ने अपने अधिकारों को लेकर किया प्रदर्शन निकाला जुलूस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के पटरी दुकानदारों ने गुरुवार को अपने अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया। हॉकर्स दिवस पर रविशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में पटरी दुकानदार जुलूस लेकर नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले पटरी दुकानदारों ने हॉकर्स दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को कैंडल मार्च निकालकर सम्मान से जीने देने की गुहार लगाई थी। पटरी दुकानदारों ने बीती रात कटरा के कारपेंद्री चौराहा से लक्ष्मी चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शामिल पटरी दुकानदार बैनर लेकर चल रहे थे। दुकानदारों का दावा था कि शहरवासियों को सस्ते में सामान उपलब्ध कराते हैं। उनको भी सम्मान से जीने का अधिकार है।

Related Articles

Back to top button