विना सुरक्षा उपकरण के विधुत लाईन मैन जान को जोघिम मे डाल करते है कार्य

रामा इंफोटेक प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी ने हायर कर रखा है कर्मचारियो को
नही उपलब्ध करा पा रही मांगो के वावजूद सुरक्षा उपकरण
नारीबारी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के गौरा पावर हाउस के अंतर्गत कई कुशल-अकुशल व निजी लाईन मैन बिना किसी सुरक्षा उपकरण के विजली कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर खम्बो में चढ़ना, फाल्ट, मरम्मत आदि सुधार कार्य करते है। खम्बो की ऊंचाईयों पर विना हेलमेट,सेफ्टी वेल्ट, सीढ़ी, हैण्ड ग्लब्स, जूता आदि के विना कार्य करना हर पल उनकी जान जाने का अंदेशा बना रहता है। बिजली कंपनी के नुमाइंदों की नजर में भी यह सब है, लेकिन वह अपने ही कर्मचारियों के प्रति लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब तक गौरा पावर हाउस के दर्जन भर कर्मचारी हादशो के शिकार हो चुके है। कुछ तो अपनी जान से हाथ भी धो बैठे हैं। बावजूद इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वही संविदाकर्मी कुशल लाईन मैन अजीत कुमार ने बताया कि एक बार 18-19 मे चन्द सुरक्षा उपकरण देकर फार्मेल्टी कर ली थी। उसके बाद आज तक कोई सुरक्षा उपकरण नही मुहैया कराए गए। गौरा पावर हाउस के अवर अभियंता प्रदीप कुमार वर्मा से हमारे संवाददाता ने लाईन मैनों से विना सुरक्षा उपकरण के कार्य क्यों करवाएं जाते है। हादशा होने पर कौन जिम्मेदार होगा तो उन्होंने बताया की लाईनमैनो को रामा इंफोटेक प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी ने हायर कर रखा है। जिसको कई बार सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने हेतू पत्र दिया गया लेकिन कम्पनी ने नही उपलब्ध करा रही है तो हम लोग क्या कर सकते है। दो-तीन वर्ष पूर्व कुछ उपकरण दिए गए थें।

