Latest

जमीन का घेरा बनवा रहे संतों पर बाइक चढ़ा दी

संतों ने जमीन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया ।

( अनुराग शुक्ला आनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम की रेती पर लगने वाले माघ मेला की तैयारी की जा रही है। भूमि का आवंटन मेला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। आज रविवार की दोपहर में संतों ने जमीन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनमें झड़प हो गई। बात बढ़ी तो दोनों ओर से संत जुटने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है।
सेक्टर पांच में अच्युत प्रपन्नाचार्य अपनी जमीन पर घेरा करवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विष्णु प्रपन्नाचार्य के बेटे आए और जमीन का घेरा बनवा रहे संतों पर बाइक चढ़ा दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दोनों ओर के लोग थे। दोनों एक-दूसरे पर लाठी लेकर दौड़ पड़े। फिलहाल मौके पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को किसी प्रकार शांत कराया। जानकारी होने पर थोड़ी ही देर में दोनों तरफ के कुछ और संत भी वहां पहुंच गए। अच्युत प्रपन्नाचार्य ने बताया की उनकी जमीन 450 फीट लंबी है। उसी का वह घेरा करवा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के संतों ने कहा कि यहां उनकी जमीन है। इस बार मेला प्रशासन ने आचार्य बाड़ा की पूरी जमीन श्री रामानुज प्रबंध समिति को दी थी। समिति के कोषाध्यक्ष घनश्यामाचार्य ने जमीन बाटी थी। संतों ने जमीन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button