Asad Ahamad Encounter : यह सब मेरी वजह से हुआ….अतीक अहमद
Asad Ahamad Encounter : यह सब मेरी वजह से हुआ....अतीक अहमद

Asad Ahamad Encounter : यह सब मेरी वजह से हुआ….अतीक अहमद प्रयागराज। जैसा माना जाता है कि हर व्यक्ति को कभी न कभी अपनी गलती का एहसास होता है, ऐसा ही अतीक अहमद को भी हुआ है। रिमांड पर लिए जाने के बाद पुलिस लाइन में पूछताछ के दौरान अतीक अहमद ने बेटे असद के मारे जाने को लेकर पश्चाताप भरे स्वर में कहा कि यह जो कुछ भी हुआ वह मेरी वजह से है। अतीक ने पुलिसकर्मियों से यह भी पूछा कि असद को कहां दफनाया जाएगा।
लिखनी है कि उमेश पाल की हत्या के बाद जांच में एक तथ्य यह भी सामने आया कि अतीक अहमद ने ही बेटे असद को उमेश पाल की हत्या करने के लिए कहा था। बताया गया की एक दिन अतीक अहमद ने अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन को फोन किया और उससे असद के बारे में पूछा और बात कराने को कहा। शाइस्ता ने फोन असद को दिया तो अतीक ने उससे पूछा कि क्या कर रहे हो, इस पर असद ने कहा बिरयानी खा रहा हूं। उसका जवाब सुनते ही अतीक आगबबूला हो उठा और गुस्से में बोला कि तुम्हारे बाप की जलालत हो रही है, उमेश पाल उसके मूंछों को नीचा कर रहा है और तुम बिरयानी खा रहे हो, कैसे भी करके उसे मारो। इसी के बाद उमेश पाल की हत्या में असद इंवॉल्व हुआ और फिर जो हुआ वह सबके सामने है।
गुरुवार को पुलिस एनकाउंटर में बेटे असद के मारे जाने की खबर के बाद गमजदा अतीक को अपनी भूल का एहसास हुआ कि यदि उसने बेटे असद को उमेश की हत्या के लिए न कहा होता तो वह आज जिंदा होता है। लेकिन यहां भी यह मुहावरा चरितार्थ हो रहा कि ‘अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत’।
