अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं प्रयाग गंगा आरती समिति द्वारा 1100 दीपों से मां गंगा का भव्य पूजन आरती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं प्रयाग गंगा आरती समिति के तत्वावधान आयोजित दस दिवसीय गंगा महोत्सव के आठवें दिन 1100 दीपों से मां गंगा जी का भव्य पूजन आरती किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज शहर उत्तरी के विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक पं. प्रभाशंकर पान्डेय रहे । पश्चात संयोजक रामकृष्ण तिवारी ने उपस्थित अतिथियों एवं कलाकारों को पटुका और पहनाकर स्वागत किया। पश्चात मथुरा से आये मयूर ग्रुप के द्वारा अनेक भजनों पर नृत्य कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। उक्त अवसर पर सुभाष चन्द्र पान्डेय विष्णु प्रोहा अमितराज वैद्य अम्बर पान्डेय किशन शर्मा असीम भारद्वाज अनंत पांडे अभिषेक पांडे मनोज शर्मा राजेश पाठक अनूप त्रिपाठी आलोक त्रिपाठी बब्लू त्रिपाठी किशन शर्मा अरूण राज वैद्य राजा भूरा आदित्य शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रहे।



