भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर का हुआ भूमि पूजन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। काशी राज नगर कटघर स्थित प्रयागेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में श्री जगन्नाथ महोत्सव समिति के तत्वाधान में गंगा दशहरे के अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर स्थान पर भूमि पूजन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री गोवर्धन दास गुप्ता जी ने पूरे वैदिक सनातनी धर्म के परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर के स्थान पर भूमि पूजन अर्चन करते हुए भगवान जगन्नाथ जी एवं प्रयागेश्वर नाथ महादेव जी की महा आरती की तत्पश्चात के शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी का भोग लगाते हुए महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दासगुप्ता ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से प्रयागेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में भगवान जगन्नाथ जी विराजित होंगे और आज गंगा दशहरे की शुभ मुहूर्त पर भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर के स्थान पर भूमि पूजन किया गया और आगे कहा कि भक्तों के सहयोग से इस मंदिर का भव्य स्वरूप दिया जाएगा। महा आरती करने वालों में मुख्य रूप से जयराम गुप्ता ,बसंत लाल आजाद, दुर्गा प्रसाद गुप्ता राजेश केसरवानी ,दाऊ दयाल गुप्ता, कृष्ण भगवान केसरवानी ,हरीश चंद्र गुप्ता, उमेश जायसवाल, विजय वैश्य उमा गुप्ता ,गीता गुप्ता, उज्जवल केसरवानी, विष्णु कुमार जायसवाल, नीरज सिंह जोड़ियां ,हैप्पी कसेरा, राजेंद्र कुमार सिंह, प्रीति रावत, अरुण कुमार साहू ,पुष्कर ओझा, महेश नारायण, शिव बाबू गुप्ता, सीमा देवी रीता गुप्ता जूही जायसवाल आदि ने महा आरती की
और प्रसाद वितरण करने वालों में राम रतन, राम लाल चौरसिया, पुनीत अग्रवाल कैलाश चंद्र केसरवानी ,अजय अग्रहरि,पीयूष शर्मा, सारिका गुप्ता ,संगीता केसरवानी, दीपक अग्रवाल आदि रहे।



