मां यमुना की आरती पूजन व्यक्ति के जीवन में यम काल का प्रभाव कम करती है- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मीरापुर बरगद घाट स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे मां यमुना मैया आरती महोत्सव कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने माता यमुना जी की महा आरती करते हुए कहा कि देवी देवताओं की आरती हमारे सनातन धर्म में परंपरा रही है तो मानव जीवन के कल्याण से जुड़ी हुई है उन्होंने कहा कि हमारे वैदिक स्कंद पुराण में कहा गया है साधारण मनुष्य जिससे पूजा का विधि विधान एवं मंत्र नहीं मालूम तो वह सिर्फ देवी देवताओं को सच्चे मन से आरती कर कर लेता है । तो उसकी पूजा पूर्ण मानी जाती है और कहा कि कोई भी पूजा बिना आरती के पूर्णता होती ही नहीं उन्होंने कहा की आरती करने से मनुष्य के अंदर जो अंधकार रूपी नकारात्मक विचार होते हैं। वह नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रकाशित होती है और मां यमुना की पूजन अर्चन और आरती करने से व्यक्ति के जीवन में यम काल का प्रभाव कम होता है ऐसे में समिति के द्वारा प्रतिदिन मां यमुना की आरती उत्कृष्ट कार्य है जो मनुष्य के जीवन के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी।कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक ठाकुर जी रहे उन्होंने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजूषा सिंह ने किया
इस अवसर पर बृजेश मिश्रा राजेश केसरवानी, राजेश सोनकर, रणविजय सिंह देवेंद्र सिंह चंदेल, डॉक्टर पी सी केसरी सदन लाल श्रीवास्तव, हरी मोहन मालवीय, आरके शर्मा प्रताप नारायण मालवीय, दिनेश कनौजिया जगमोहन मेहरोत्रा विनय कुमार सेठ सुरेंद्र सिंह आशीष श्रीवास्तव अनुज सक्सेना सुमित बाघी शिर्वाचन पांडे आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।



