Latestगंगा तट सेजरा हट के

किन्नर अखाड़े ने दी पालघर के दिवंगत संत महात्माओं को श्रद्धांजलि

प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि (टीना मा) ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़ा के दो संत और उनके ड्राइवर की पिटाई से हुई मौत पर रविवार को अपने बैरहना स्थित आवास पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कहा कि कोरोना वायरस के बढते प्रकोप की वजह से लाकडाउन चल रहा है इससे किन्नर अखाड़ा के संत – महात्मा और उनके शिष्य संगम जाकर श्रद्धांजलि अर्पित नही कर सकते है।

महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि पालघर मे जूना अखाड़ा के संतों और उनके ड्राइवर के साथ जो अमानवीय घटना हुई है आज उसकी इस सभ्य समाज मे कोई स्थान नही है।

उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख़्त से सख़्त कारवाई की मांग की है जिससे कि संत-महात्माओ की आत्मा को शांति मिल सके। कहा कि लाकडाउन के बाद किन्नर आखाडे की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महराज और उत्तर भारत की प्रभारी महामण्डलेश्वर भवानी मा सहित अखाड़ा के सभी पदाधिकारी जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि महराज से मुलाकात करेगे और ऐसी घटनाएं न होने पाये उस पर रणनीति तैयार करेगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा सख्त कदम उठाये कि ऐसी अमानवीय घटना फिर से समाज में न हो सके। इस दौरान अखाड़ा की शिष्य नैना, शोभा, मनीषा, परी सहित अन्य लोग थे।

Related Articles

Back to top button