एकादशी पर किन्नरों ने निकाली खाटू श्याम की शोभायात्रा
खाटू श्याम के डोले पर जगह जगह हुई पुष्प वर्षा
(अनुराग शुक्ला )
मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार )। भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि श्री धाम वृंदावन में खाटू श्याम के जयकारे गूंजे। मौका था एकादशी पर्व पर किन्नर समाज द्वारा खाटू श्याम के जगराते का। सर्वप्रथम किन्नरों ने बैंड बाजे की धुन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गोपालखार स्थित कैला देवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में भक्त व किन्नर समाज के लोग भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र फूलों से सुसज्जित खाटू श्याम जी का डोला रहा। जिसका स्थान स्थान पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। देर रात्रि केला देवी मंदिर के समीप विशाल जगराते का आयोजन किया हुआ। जिसमें भक्तों व किन्नर समाज के लोगो ने खाटू श्याम जी के भजनों पर जमकर ठुमके के लगाए। देर रात्रि तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस संबंध में किन्नर कंगना उपाध्याय ने बताया कि ब्रज भूमि में भगवान खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा व जगराते का आयोजन करना स्वयं खाटू श्याम की ही कृपा है। अगर उनका आशीर्वाद रहा तो इस प्रकार आयोजन आगे भी होते रहेंगे। इस दौरान राधे स्वामी महाराज, योगेंद्र दास स्वामी, विनिता चावला, रानी किन्नर, माधवी सखी, कृष्णा, माया, मुस्कान, छोटी बहु,आएशा, पप्पी, लाडली सखी, राधिका सखी, आदि मौजूद रहे।



