प्रदेश
युवक को पत्थरों से मारकर किया घायल
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुट्ठीगंज में कल्लू कचौड़ी की दुकान पर सोमवार सुबह मुट्ठीगंज के कृष्ण कुमार केसरवानी पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। सरेआम उसे मारा पीटा गया। ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। खून से लथपथ मरणासन्न हालत में कृष्ण को छोड़कर हमलावर भाग निकले। इस घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल कृष्ण कुमार को एसआरएन में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।



