स्थापना दिवस एवं विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के ब्लड बैंक की प्रथम स्थापना दिवस एवं विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं विशिष्ट अतिथि रोशन लाल अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन डॉक्टर केपी श्रीवास्तव एमएलसी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अवनीश सक्सेना ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर एवम अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। एसोसिएशन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा ने ब्लड बैंक की आवश्यकता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर पीयूष दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अनेक महानुभव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने संगठन की मांग पर नगर निगम द्वारा प्रमुख चौराहे को रक्तदान प्रेरित करने वाले चौराहे के रूप में आवंटित करने का आश्वासन दिया तथा रक्तदान की महत्ता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की l कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर वैशाली सक्सेना, डॉक्टर उमा जयसवाल, डॉक्टर निमिष अग्रवाल, ब्लड बैंक के सचिव डॉक्टर निकुंज अग्रवाल ,डॉक्टर भागवत पांडे ,डॉ एन एन गोपाल डॉ राजकिशोर, डॉ घनश्याम मिश्रा, डॉक्टर बी बी अग्रवाल आदि अनेक डॉक्टर उपस्थित रहे। डॉ सुशील सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



