स्मैक के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा की पुलिस ने स्मैक की तस्करी में लिप्त महिला समेत दो तस्करों को मुखबीर की खास सुचना पर दबोचा पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों के खिलाफ आगे की कार्यवाही में जुटा। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉ भीम कुमार गौतम के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह पर अंकुश लगाने हेतु चलाया जा रहे अभियान के तहत मेजा प्रभारी निरिक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाने के एसआई रामअधार यादव हेड का0संजय पाण्डेय म0 का0पूजा यादव रविवार को दल-बल के साथ संयुक्त गश्त कर रहे थे। तभी ग्राम भसुंदर कला से तस्कर काल्पनिक नाम नूरजहाँ तथा इमरार खाँ पुत्र स्व0 महबूब निवासी ग्राम भसुन्दर कला मेजा प्रयागराज को रोका तो वे भागने लगे। इस पर घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। तलाशी में एक के पास से दोनों के कब्जे कुल 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद दोनों को थाने ले आया जहाँ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।



