Latest

कृषि बिल से किसानों का होगा भला- डॉ रीता बहगुणा

(अनुराग शुकला /रमेश तिवारी )कोरॉव प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देश की भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए किसान बिल से किसानों को आने वाले समय में व्यापक पैमाने पर मजबूती मिलेगी लेकिन भाजपा की लोकप्रियता से बौखलाया विपक्ष किसानों को इस मामले में गुमराह कर रहा है ऐसे में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आम जनता एवं किसानों के बीच घर-घर जाकर किसान बिल के बारे में विस्तार से समझाने का काम करना है।

कोरॉव में सांसद ने कार्यकर्ताओं की बैठक को किया सम्बोधित

उक्त बातें प्रयागराज की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान सांसद ने कहा कि किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाने और उनकी आय दुगनी करने के साथ-साथ अन्नदाता की समृद्धि के लिए 3 कृषि बिलो को पारित किया गया है जिसमें मंडियों को संचालित करने, संविदा खेती में किसान की सहमति से अनुबंध होने, किसान का हर हाल में मालिकाना हक सुरक्षित रखने, स्वामीनाथन कमीशन रिपोर्ट को लागू करने सहित तमाम प्रावधान किए गए।

कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी को लेकर कार्यकर्ताओं का दर्द छलका। क्षेत्र के सरस्वती प्रसाद मिश्रा ने खीरी पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य अधिकारियों पर भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा बयान की।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने की ।इस दौरान प्रमुख रुप से चेयरमैन नरसिंह केसरी, डॉ भगवत पांडेय,बाबा तिवारी, राजेश्वरी तिवारी, राजेश त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, आरके पांडे, पिंटू चौबे, विद्यासागर शुक्ला, अनूप शुक्ल, शशि द्विवेदी, रवि शंकर द्विवेदी ,विनोद ओझा ,अनूप मिश्रा सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष एवं सभी सेक्टर संयोजक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button