दुकानदार उड़ा रहे प्रशासन के आदेशो की धज्जियां

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ़्यू मैं सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे की खोलने की इजाजत जिला प्रशासन से मिलने के बाद दुकानदारों द्वारा दुकानों पर लग गई भीड़ कोविड-19 का पालन ना होना महामारी को बढ़ावा दे रहा है।
दुकानदारो को नहीं है प्रशासन का डर
ऐसे में दुकानदार अपने-अपने दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए ग्राहकों की भीड़ लगाए हुए हैं ।
कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद अली पार्क और कोठापार्चा के दुकानदारों को न कोरोना न प्रशासन का भय नही है। वे पुलिस के नाक के नीचे दुकाने खोल कर बिना किसी डर से सामान बेच रहे है। मोहम्मद अली पार्क और कोठा पार्चा के कपड़े की दुकान खोलकर प्रशासन के आदेशो की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौक घंटाघर खोवा मंडी जॉनसन गंज बजाया पट्टी कोठा परचा बहादुरगढ़ आदि क्षेत्रों में दुकानें खुली हुई ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है ।कोविड-19 गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है ।




