प्रदेश
कांग्रेस के रंजन प्रजापति निगम कार्यकारिणी हेतु निरविरोध निर्वाचित
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । कांग्रेस की ओर से नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव हेतु तेलियरगंज वार्ड के वरिष्ठ पार्षद रंजन प्रजापति निरविरोध निर्वाचित किये गये । उनकी जीत पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन , किशोर वार्ष्णेय, मुकुंद तिवारी , अशोक सिंह , तस्लीमउददीन , जिया उबैद,शबनम नफ़ीस , अल्पना निषाद, मीरा देवी , प्रदीप द्विवेदी, भोले सिंह आदि ने माला पहना कर तथा एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी । उम्मीद जताई कि प्रजापति आम जनता के हित में काम करते रहेंगे ।


