FEATURED

देवांश के हरफनमौला खेल से भानु प्रताप क्लब जीता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । देवांश पाठक के हरफनमौला खेल (63 नाबाद एवं 5-2-07-3) के दम पर भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने फरहत अली क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराकर संतोष दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।

दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में फरहत अली क्रिकेट क्लब ने 24.2 ओवर में 116 रन (सैयद मो. उमर 36, आदित्य वर्मा 15, आकाश विश्वकर्मा 4/39, देवांश पाठक 3/07, युवराज सिंह 2/20) बनाये। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने 17.2 ओवर में एक विकेट पर 122 रन (देवांश पाठक 63 नाबाद, दिव्यांशु यादव 43, आयुष चंद्रा 1/37) बना लिए। देवांश को एनआईएस क्रिकेट कोच कौशिक पाल ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में मो. नबी और खुर्शीद अहमद ने अंपायरिंग एवं अभिषेक कुमार ने स्कोरिंग की।

Related Articles

Back to top button