Latest

माहे ज़िलहिज्जा का दिखा चाँद दस जुलाई को होगी ईद ए क़ुरबाँ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 29 ज़िक़ाद ब्रहस्पतिवार को इस्लामिक माह ज़िलहिज्जा के चाँद की तसदीक़ शिया मरकज़ी चाँद कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नक़वी ने कर दी।शुक्रवार को ज़िलहिज्जा की पहली तारीख होगी।इस तरहा 10 जुलाई को देश भर ईद उल अज़हा यानि ईद ए क़ुरबाँ का पर्व हर्शोल्लास के साथ मनाया जायगा। 9 ज़िलहिज्जा को दूनिया भर से सऊदी अरब मे हज के सफर पर गए मुसलमान पाक शहर मक्के मे हज के फरायज़ अन्जाम देंगे।धार्मिक व सामाजिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार इन दिनो जहाँ ईद उल अज़हा यानि बक़रीद मे सुन्नते इब्राहिम पर अमल करते हुए हर साहेबे हैसियत बकरे भेड़ की क़ुरबानी के फराएज़ अन्जाम देंगे वहीं पहली ज़िलहिज्जा शुक्रवार को पैग़म्बरे इसलाम की चहेती बेटी जनाबे फात्मा ज़हरा और पहले इमाम हज़रत अली के अक़्द यानि शादी की खुशियाँ भी मनाई जायँगी।दरियाबाद रानीमण्डी , करैली ,बख्शी बाज़ार ,दायरा शाह अजमल ,चक ज़ीरोरोड करैलाबाग़ आदि क्षेत्रों मे घर घर लज़ीज़ पकवान बनने के साथ दावतों व नज़रो नियाज़ का दौर भी चलेगी।कुछ जगहों पर केक भी काटा जायगा।खीर ,ज़रदा और दूसरे मीठे पकवान बना कर लोग एक दूसरे के घरों मे भी तक़सीम करेंगे।

Related Articles

Back to top button