इलाहाबाद समाचार

वेद पाठियो का उपनयन संस्कार संपन्न

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महर्षि भारद्वाज वेद विद्यालय विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन में आज वेद पाठियो का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया वेद अध्ययन से पूर्व ब्रह्मचर्य का पालन यज्ञोपवित संस्कार से शुरुआत होती है। जिसमें गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, आचार्य पूजन एवं ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां पर यजुर्वेद के विद्यार्थियों का उपनयन संस्कार आज संपन्न हुआ वेद विद्यालय का उद्देश्य वेदों का प्रचार प्रसार करना है परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के प्रयास से इस विद्यालय की स्थापना हुई थी जिसमें प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम संपन्न होता है जिसमें प्रमुख रुप से आचार्य सुनील शर्मा यजुर्वेद, शिवम शुक्ला सामवेद, अभय पांडे ऋग्वेद, गोपाल पंडा कांडव शाखा एवं दीपक अवस्थी यजुर्वेद सहित विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button